Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 19 May 2023 5:54 pm IST


युवती की हत्या पर पूर्व विधायक ने जताया दुख


चम्पावत। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने चम्पावत के चौकी गांव निवासी 22 वर्षीय युवती बबीता विश्वकर्मा की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। खर्कवाल ने बीते दिनों घटी इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि वे इस दुख की घड़ी में बबीता के परिवार के साथ हैं। मृतका के दादा और पिता को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कहा कि पहाड़ में इस तरह का कृत्य झकझोर देने वाला है। यहां उनके साथ यूथ कांग्र्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बडेला, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा, विस क्षेत्र अध्यक्ष नीरज मिश्रा, एडवोकेट श्याम सिंह कार्की, विमल पांडेय, जगदीश पांडेय समेत अन्य लोग रहे।