Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 11 May 2023 7:00 am IST


कर्मफलदाता शनि देव होने जा रहे वक्री, इन 3 राशियों के जातकों की चमकेगी किस्मत, होगी धनवर्षा


ज्योतिषशास्त्र में शनि को विशेष दर्जा प्राप्त है। शनि महाराज हर व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करते हैं। शनि की कृपा हो तो व्यक्ति को रंक से राजा बनने में देर नहीं लगती है। शनि के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में बड़े-बड़े बदलाव आते हैं। शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार शुभ-अशुभ फल देते हैं। इसलिए उनको कर्मफलदाता भी कहा जाता। शनिदेव 17 जून 2023 को रात 10 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। शनि यहां पर 4 नवंबर 2023 को सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक वक्री रहेंगे, फिर इसके बाद मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री, भागवत कथा प्रवक्ता एवं कर्मकांड विशेषज्ञ आचार्य राजेंद्र तिवारी के अनुसार शनि की वक्री अवस्था यानी उल्टी चाल का कुछ राशियों को बेहद उत्तम परिणाम मिलने वाला है। शनि की वक्री चाल 3 राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाली है। शनि की कृपा से इनके भाग्य खुलेंगे और इनके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में। 

सिंह
ज्योतिषाचार्य राजेंद्र तिवारी कहते हैं कि शनि की उल्टी चाल का सबसे ज्यादा फायदा सिंह राशि को मिलने वाला है। इस राशि के लोगों को व्यापार में खूब फायदा होगा। लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं जल्द पूरी होंगी। शनि की कृपा से इस राशि के जातकों के सारे अटके हुए काम इस अवधि में पूरे हो जाएंगे।  शनि की कृपा से खूब धन लाभ होगा। कई बार आकस्मिक धन लाभ के भी योग बनेंगे। हालांकि इस राशि के जातकों को किसी को उधार लेने-देने से बचना चाहिए। 

धनु
ज्योतिषाचार्य राजेंद्र तिवारी के अनुसार शनि के वक्री होने से धनु राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। शनि की कृपा से कुछ क्षेत्रों में आपको इतनी सफलता मिलेगी जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। कार्यक्षेत्र में आपको अपने साथियों का पूरा समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति प्रबल होगी।  अपने दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। शनि के वक्री होने के प्रभाव से आपको व्यापार और कार्यक्षेत्र में खूब सफलता मिलेगा। भाग्य की कृपा से सारे रुके हुए काम बनेंगे। 

मकर
ज्योतिषाचार्य राजेंद्र तिवारी बताते हैं कि मकर राशि के जातकों को इस दौरान आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। इस अवधि में मकर राशि वालों का बैंक-बैलेंस बढ़ेगा और वे बचत करने में भी सक्षम होंगे। लंबे समय से कोई संपत्ति खरीदना चाहते थे तो उसके लिए यह समय उत्तम रहेगा। शनि के प्रभाव से मकर राशि वालों के पारिवारिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। इस समय समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।