Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 17 Sep 2021 9:00 am IST

राजनीति

यूकेडी ने अपने पहले प्रत्याशी का किया ऐलान


प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनावों को लेकर सभी दल अपनी अपनी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए यूकेडी ने सबसे पहले प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यूकेडी अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने अल्मोड़ा विधानसभा के लिए भानु प्रकाश जोशी को प्रत्याशी घोषित किया है। अल्मोड़ा पहुंचे यूकेडी अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।