Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 20 Jun 2022 5:39 pm IST

मनोरंजन

फटा पोस्टर निकला “शमशेरा”, पोस्टर लांच के मौके पर रणबीर कपूर ने फैंस को दिया सरप्राइज


रणबीर कपूर का काफी बड़ा फैन बेस है और वो अपने फैंस के दिलों में बसते हैं। उनकी आने वाली फिल्म शमशेरा को पोस्टर आज रिलीज हुआ, जिसमें एक्टर के लुक के सभी दीवाने हो रहे हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर के कुछ फैंस को न केवल रिलीज से पहले ही पोस्टर देखने का मौका मिला, बल्कि अपने पसंदीदा अभिनेता से मिलने का भी मौका मिला?

रणबीर ने लगभग 30 लकी फैंस के साथ एक स्पेशल फैन मीट एंड ग्रीट इवेंट किया और उन्हें शमशेरा का पहला पोस्टर दिखाया। लगभग एक महीने पहले हुए इस प्यारे से कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें उनके फैंस को इमोशनल होते देखा जा सकता है।

वीडियो में रणबीर कहते दिख रहे हैं, “मेरे फैंस को आज मेरी फिल्म शमशेरा के पोस्टर को लॉन्च करने के लिए खास तौर पर इनवाइट किया गया था। लेकिन एक छोटा सा ट्विस्ट था। उन्हें नहीं पता था कि मैं उनसे मिलने और उनके साथ समय बिताने जा रहा हूं।"

करण मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित, शमशेरा का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है और यह 22 जुलाई, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इस बीच रणबीर कपूर भी अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन गारू और मौनी रॉय भी हैं। यह 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।