Read in App


• Thu, 16 May 2024 4:53 pm IST


नगर पालिका चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, पर्यवेक्षक ने ली पदाधिकारियों की बैठक


चमोली : लोकसभा चुनाव के बाद जोशीमठ में कांग्रेस पालिका चुनावों को लेकर तैयारियों में जुट गई है।जोशीमठ पहुंचे पर्यवेक्षक ईश्वर प्रसाद मैखुरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर निकाय चुनावों पर चर्चा की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक राय से कहा कि जिसे पार्टी अध्यक्ष पद का टिकट देगी, सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मजबूती से उसे जिताने का काम करेंगे। बैठक में 35 लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की। पर्यवेक्षक मैखुरी ने कहा कि जितने भी लोगों ने दावेदारी की है वे सभी नाम हाईकमान को भेजे जाएंगे। विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण बिष्ट ने कहा कि अध्यक्ष पद के दावेदार सामने आ जाने के बाद अब पार्टी अपना अंदरूनी सर्वे शुरू करेगी। व्यक्तिगत तौर पर कार्यकर्ताओं का फीड बैक भी लिया जाएगा।