Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 30 Nov 2021 11:36 am IST

अपराध

नाबालिग से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने वाला आरोपित गिरफ्तार


देहरादून: देहारदून में किशोरी से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजपुर थाना पुलिस ने उसे रविवार को पश्चिमी चंपारण (बिहार) से गिरफ्तार किया। आरोपित किशोरी पर घर से भागने का भी दबाव बना रहा था। जाखन पुलिस चौकी के इंचार्ज नवीन जोशी ने बताया कि आरोपित 16 साल की किशोरी से फोन पर पिछले आठ महीने से बातचीत कर रहा था। इस दौरान आरोपित ने वीडियो काल पर किशोरी के साथ अश्लील बातें कीं और किशोरी का अश्लील वीडियो बना ली।किशोरी पर आरोपित लगातार घर से भागने का दबाव बना रहा था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपित बिट्टू किशोरी के घर भी पुताई करने के लिए गया था। वहां उसने किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई।