Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 6 Oct 2022 6:12 pm IST


दो शव की शिनाख्त, 12 शवों की नहीं हो पाई पहचान


उत्तरकाशी :  द्रौपदी डांडा में एवलांच हादसे में 16 शव बरामद हुए हैं। इनमें अब तक सिर्फ दो ही शव की शिनाख्त हो पाई है। बाकी 12 शव की पहचान नहीं हो पाई है। जिन दो शवों की शिनाख्त हुई है उनमें प्रशिक्षक सविता कंसवाल और नवमी रावत शामिल हैं। फिलहाल सभी शव डोकरानी बामक एडवांस बेस कैंप में रखे गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को मौसम साफ होता है तो शवों को उत्तरकाशी लाया जाएगा। वहीं हादसे में घायल प्रशिक्षु रोहित भट्ट को एम्स अस्पताल ऋषिकेश भर्ती कराया गया है।