Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Mar 2023 10:00 am IST

मनोरंजन

सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'भोला', क्या कर पायेगी 'दृश्यम 2' जैसी रिकॉर्ड तोड़ कमाई


अजय देवगन के निर्देशन में बनी फिल्म भोला आज सिनेमा घरों में रिलीज हो गई। ये चौथी फिल्म है जिसके डायरेक्शन खुद अजय देवगन ने किया है। एक्टर इससे पहले ‘यू मी और हम’ (2008), ‘शिवाय’ (2016) और ‘रनवे 34’ (2022) को निर्देशित कर चुके हैं। भोला में अजय देगवन के साथ तब्बू लीड रोल में है। 'भोला' को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।
  फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर मनोहर वधवानी ने भी प्रिडिक्ट किया है कि ये टिकट खिड़की पर अच्छा काम करेगी। उन्होंने ट्वीटर हैंडल पर लिखा 'ऐसा भी समय होता है जब आप फिल्म बिजनेस से जुड़कर खुद को लकी महसूस करते हैं! कल फिर वही महसूस हुआ साभार: #भोला की स्क्रीनिंग, यह अजय देवगन स्टारर बॉक्स ऑफिस पर कहर ढाएगी। श्योर शॉट स्मैश हिट!'