Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 29 Oct 2021 8:00 am IST


कृषि मंत्री का देवप्रयाग दौरा


प्रदेश के कृषि मंत्री ने देवप्रयाग की भरपूर पट्टी का दौरा कर जन समस्याएं सुनीं। भ्रमण के दौरान ऑल वेदर रोड निर्माण से क्षतिग्रस्त हुए पैदल मार्गों की मरम्मत न होने पर कृषि मंत्री ने रोष जताते हुए एनएच अधिकारियों को काम समय से पूरा करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण एक माह में किए जाने के निर्देश दिए।गुरुवार को प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल भरपूर पट्टी के पाली सिमस्वाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आध्यात्मिक प्रचार केंद्र का लोकार्पण किया। इस मौके पर कृषि मंत्री व क्षेत्रीय विधायक उनियाल ने अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों व पार्टी कार्यकर्ताओ की बैठक भी ली।