Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 10 Oct 2021 8:54 am IST


उत्तराखंड: घाटे और कर्ज ने रोकी नई बसों की राह, अभी पुरानी बसों को ही सीएनजी में बदलेगा परिवहन निगम


देहरादून। लगातार हो रहे घाटे और पहले से चल रहे कर्ज के कारण परिवहन निगम नई बसें नहीं खरीद पा रहा है। लिहाजा निगम अब पुरानी बसों को ही चरणबद्ध तरीके से सीएनजी बसों में परिवर्तित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित कर लिए गए हैं। परिवहन निगम के पास अभी 1357 बसों का बस बेड़ा है। इनमें से 988 बसें परिवहन निगम की अपनी हैं। शेष 369 बसें अनुबंध के आधार पर चलाई जा रही हैं।

निगम की कई बसें अब उम्र पूरी होने के कगार पर खड़ी हैं। इसे देखते हुए इनके स्थान पर नई बसों की खरीद की योजना बनाई गई। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया था कि निगम पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सीएनजी बसों का संचालन शुरु करेगा। नई बसों में कुछ बसें सीएनजी भी खरीदी जाएंगी। कुछ नई बसें खरीदी भी गई, मगर इनमें तकनीकी खामियां आने के कारण सवाल उठे।