Read in App


• Sat, 3 Apr 2021 11:43 am IST


हिमालयी राज्यों में विलुप्त हो रही वनस्पतियों को सुरक्षित करने के लिए हो रहा "जीन बैंक" तैयार


उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों में तेजी से विलुप्त हो रहीं वनस्पतियों को संरक्षित करने के लिए जीन बैंक तैयार किया जा रहा है। बता दे, भारतीय वन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों की टीमें नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज की मदद से जीन बैंक तैयार करने में जुट गई हैं।

जाने क्या होंगे इसके चरण 

पहले चरण में उत्तराखंड के जंगलों में पाई जाने वाली 250 प्रकार की वनस्पतियों की 70 प्रजातियों के जीन बैंक तैयार किए जा चुके हैं। भारतीय अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वनस्पति विज्ञानी डा. एचएस गिरवाल के मुताबिक हिमालयी राज्यों में कई वनस्पतियां तेजी से विलुप्त हो रही हैं। इन वनस्पतियों को संरक्षित करने के लिए जीन बैंक तैयार किए जा रहे हैं। 70 वनस्पतियों का जीन बैंक तैयार कर लिया गया है। जबकि 250 से अधिक वनस्पतियों का जीन बैंक तैयार किया जाना बाकी है। कई वनस्पतियां पर्यावरण में आए बदलाव के चलते विलुप्त हो रही हैं। वहीं कई वनस्पतियां अत्यधिक दोहन के चलते विलुप्त हो रही हैं। यदि समय रहते इन वनस्पतियों को संरक्षित नहीं किया गया तो यह पूरी तरह से विलुप्त हो जाएंगी।