Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 6 Jul 2023 9:30 am IST


उत्तराखंड चार धाम यात्रा रोड़ पर बड़ा अपडेट, यमुनोत्री हाईवे पर 10 जुलाई तक ट्रैफिक बंद, जानें अन्य NH का हाल


उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। खराब मौसम और हाईवे पर मरम्मत की वजह से हाईवे पर 12 घंटे के लिए गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। यमुनोत्री हाईवे पर 10 जुलाई तक रोक लगाई गई है। जबकि, बारिश के बाद भूस्खलन की वजह से बदरीनाथ हाईवे पर ट्रैफिक बाधित हुआ है। गंगोत्री और केदारनाथ हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू है। 


उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अब दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी सहित देश के अन्य राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों को सलाह दी जाती है कि मौसम अपडेट लेकर ही यात्रा पर जाएं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओरछा बैंड के पास 12 घंटे के लिए आवाजाही बंद कर दी गई है। यहां क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कार्य के चलते हाईवे पर मंगलवार से एक सप्ताह तक आवाजाही प्रभावित रहेगी।हालांकि, हाईवे पर 12 घंटे यातायात सुचारू रहेगा। ओरछा बैंड के समीप 4 से 10 जुलाई तक क्षतिग्रस्त हिस्से पर मरम्मत का काम होना है। एडीएम तीर्थपाल सिंह ने बीते शनिवार इसका आदेश जारी किया। मंगलवार को आदेशानुसार हाईवे पर आवाजाही बंद कर दी गई। राजमार्ग पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आवाजाही बंद रहेगी।