Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Jun 2022 12:14 pm IST


देहरादून समेत उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में बारिश, तापमान गिरा


देहरादून समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में शनिवार सुबह बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दून में पिछले दो दिनों से मौसम अच्छा बना हुआ है तापमान में अच्छी गिरावट दर्ज की गई है। करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट से दूनवासियों ने राहत की सांस ली है। अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक कम रहा। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी सुबह के समय दून में बारिश भी हुई। इससे मौसम पूरा दिन खुशनुमा बना रहा। अगले एक दो दिन दून में तापमान में कुछ ओर गिरावट देखने को मिल सकती है। दून में बारिश और थंडरस्ट्रोम रह सकता है। 20 जून के बाद तापमान में कुछ तेजी आ सकती है।