Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 24 Feb 2022 5:08 pm IST


वसीम रिजवी की रिहाई के लिए अनशन करेंगे यति नरसिंहानंद गिरि


हरिद्वार:  जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (पहले का नाम वसीम रिजवी) की रिहाई के लिए हरिद्वार में अनशन करने के बाद यति नरसिंहानंद गिरि अब बापू की समाधि स्‍थल राजघाट पर अनशन करेंगे। यह जानकारी उन्‍होंने गुरुवार को हरिद्वार में दी।
बता दें, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर और डसना मंदिर गाजियाबाद के परमाध्यक्ष यति नरसिंहानंद गिरि अब एक मार्च से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट दिल्ली पर अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन करेंगे। इसके लिए वह 27 फरवरी को अपने पांच साथियों के साथ हरिद्वार हरकी पैड़ी क्षेत्र के सर्वानंद घाट से पदयात्रा कर दिल्ली रवाना होंगे। यति नरसिंहानंद गिरि के साथ स्वामी अमृतानंद भी होंगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश धर्म संसद के आयोजक व संयोजक भी उनके साथ पदयात्रा और दिल्ली में होने वाले आमरण अनशन में शामिल रहेंगे। जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की जमानत पर अगली सुनवाई चार मार्च को निर्धारित है।