Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 May 2023 11:00 pm IST

नेशनल

दुनियाभर में लहराएगा भारतीय नौसेना का परचम, दो महिला अफसरों लेफ्टिनेंट कमांडर करेंगी ये कारनामा...


भारतीय नौसेना की दो महिला अफसरों लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और रूपा अलीगिरिसामी को पूरे विश्व के एकल नौकायन अभियान के प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। 

बताया जा रहा है कि, उन्हें पिछले साल नवंबर से 17 मीटर के पोत पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जोकि 24 मई को पूरा हो जाएगा। प्रशिक्षण अभियान के तहत उन्होंने अब तक 21,800 समुद्री मील का नौकायन पूरा कर लिया है। बता दें कि, दिलना नेवी में लॉजिस्टिक ऑफिसर हैं, जबकि रूपा नेवी आर्मामेंट इंस्पेक्शन ऑफिसर हैं। अगर वो इस अभियान को पूरा कर लेती हैं, तो वे पहली एशियाई महिला एकल नाविक बन जाएंगी। 

उनका चयन गोवा में जी-20 डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप (डीडब्ल्यूजी) की तीसरी बैठक के मद्देनजर किया गया है। एक अधिकारी ने कहा, यात्रा के दौरान उन्हें जहाज की मरम्मत से लेकर कपड़े धोने और खाना पकाने तक का सारा काम अकेले ही करने होगा। वैश्विक नौकायन अभियान 200 से अधिक दिनों तक चलेगा।