Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 31 Oct 2022 6:00 am IST


आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें अपना राशिफल


पंचांग के अनुसार आज सोमवार और कार्तिक मास शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि है। सोमवार को छठ पर्व का आखिरी दिन होगा जिसमें उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही हमेशा की तरह सोमवार को भगवान शिव की पूजा-उपासना का भी विशेष महत्व है। माना जाता है कि सोमवार को व्रत और शिव पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है और अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है। आज का दिन सभी राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। साथ कई राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा। पंचांग के अनुसार राहुकाल प्रात: 07:31 बजे से 09:00 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पूर्व होगा। साथ ही आज भद्रा रात्रि के 01:12 बजे से 01 नवंबर को दोपहर 12:07 बजे तक रहेगा। आइए राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए आज सोमवार का दिन।

मेष 
शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

मिथुन
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

कर्क 
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह
किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ के विरोधी बढ़ेंगे। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी।

कन्या 
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला 
घर गृहस्थी के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु 
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखंे। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप करें और न ही स्वयं के कार्य में हस्तक्षेप स्वीकारें।

मकर 
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा फिर भी मन खिन्न रहेगा।

कुंभ 
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन मन खिन्न हो सकता है।

मीन 
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।