DevBhoomi Insider Desk • Wed, 16 Mar 2022 8:00 am IST
सैन्य सुरक्षा जैसे विषयों से जुड़ेंगे इंजीनियरिंग के विद्यार्थी
देहरादून : प्रदेश के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी सैन्य सुरक्षा जैसे विषयों की न केवल पढ़ाई करेंगे, बल्कि सैन्य साजोसामान बनाने की दिशा में भी प्रशिक्षण लेंगे। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सहयोग से इंक्यूबेशन एंड स्टार्टअप इन डिफेंस एप्लिकेशन विषय पर फैकल्टी डेवेलपमेंट प्रोग्राम शुरू कर दिया है। पहले चरण में तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण ले चुके हैं अब यही शिक्षक छात्रों को इस बारे में जानकारी देंगे।