Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Aug 2023 11:44 am IST


तीज पार्टी में जाने के लिए Excited हैं ? ऐसे हों तैयार


वैसे तो साल में कई तीज आती हैं, लेकिन सावन में आने वाली हरियाली तीज महिलाओं की फेवरिट मानी जाती है। दरअसल, हरियाली तीज पर बहुत कम महिलाएं ही व्रत रखती हैं, जबकि इस दिन वह अपनी सहेलियों के साथ पार्टी करती हैं। इस त्योहार के लिए बड़े-बड़े सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें अलग-अलग प्रतियोगिताएं शामिल होती हैं। इसके अलावा तीज पर महिलाएं घर पर पार्टी करती है। इस दौरान अलग-अलग तरह की थीम सिलेक्ट की जाती है, हालांकि, सभी थीम को हरे रंग से जोड़ा जाता है। आज यानी 19 अगस्त को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन आप अगर आप पार्टी में जा रही हैं तो इस तरह तैयार हों। 

यूं फॉलो करें हरे रंग की थीम - पार्टी की थीम हरा रंग है तो सबसे पहले इस रंग के कपड़े डिसायड करें। आप साड़ी या सूट को कैरी करें। इस तरह की पार्टी में ये काफी अच्छे लगते हैं। इसके अलावा सबसे पहले हरे रंग की चूड़ी, बिंदी और ईयररिंग्स को भी पहन लें। 

ना भूलें ये चीजें- पार्टी में थीम फॉलो तो हर कोई कर के आता है। हालांकि, गिफ्ट उसे मिलता है जिसने सबसे ज्यादा हरे रंग की चीजों को कैरी किया हो। ऐसे में आप सबसे पहले हरे रंग का या थीम वाले रंग का नेल पेट लगाएं। अक्सर महिलाएं जल्दबाजी में इसे भूल ही जाती हैं। इसके अलावा एक हरे रंग की नेल पेंट या फिर हरा रंग लें और इससे अपने बिछुआ, पायल, नोजपिन को एक नया लुक दें। पार्टी से वापिस आने के बाद आप इन्हें साफ कर सकती हैं। 

पर्स दिखेगा आकर्षित- पार्टी में अट्रैक्टिव दिखने के लिए अपने साथ एक पर्स जरूर लें। आप हरे रंग के पर्स को कैरी कर सकती हैं। ये काफी अच्छा लगेगा साथ ही आपकी थीम के साथ भी जचेगा।