Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Jun 2022 2:55 pm IST


पुलिस ने 44 व्यक्तियों के खातों में लौटाई 22 लाख की धनराशि


पौड़ी: जिला पुलिस ने 6 महीने में साइबर ठगी के 44 व्यक्तियो के खातों में 22 लाख से अधिक की धनराशि लौटाई है। एसएसपी के निर्देश पर साइबर ठगी के मामलों का जल्द ही निरस्तारण किया जा रहा है।एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए जिले में गठित साइबर सेल को साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साइबर सेल पौड़ी गढ़वाल में इस वर्ष के 6 महीने में साइबर ठगी के शिकार हुए 44 व्यक्तियों के खातों में साइबर सेल पौड़ी गढ़वाल द्वारा 22,18,024 रुपये की धनराशि लौटाई गई है। साथ ही जिले में इस अवधि में आईटी ऐक्ट के 5 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एसएसपी पौड़ी ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों द्वारा सूचना साइबर सेल को दी जा रही है। जिस पर साइबर सेल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है। बताया कि पुलिस द्वारा लोगों व स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार जागरूक किया जा रहा है।