Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 8 Nov 2021 2:11 pm IST


महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का धरना


देवप्रयाग नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदरीनाथ हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदेश कार्यकारणी के आहवान पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि के विरोध में धरना दिया।
कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाकर धरना दिया। देवप्रयाग नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल के बढ़ते भाव पर अंकुश नहीं लगा पाने के कारण आम जन परेशान है। कहा वर्ष 2014 में केंद्र सरकार पेट्रोल पर ₹9.50 और डीजल पर ₹3.70 पैसा एक्साइज ड्यूटी लेती थी,लेकिन आज जन विरोधी भाजपा सरकार पेट्रोल पर ₹33 और डीजल पर ₹32 रुपये एक्साइज ड्यूटी ले रही है। कांग्रेस सरकार ने हमेशा गरीबों के हितों को आगे रखकर फैसला लिया है,