Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 1 Aug 2021 7:00 am IST


खलकड़िया और नरसिंहडांडा में किया ग्राम संगठन का गठन


ब्लॉक प्रशासन ने आजीविका मिशन के तहत खलकड़िया और नरसिंहडांडा में ग्राम संगठनों का गठन किया गया। इस दौरान दस समूहों का गठन किया गया। समूहों के संचालन के लिए कार्यकारिणी भी बनाई गई।

एबीडीओ बीबी जोशी ने बताया कि समूहों के गठन करने का मकसद महिलाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि दोनों ग्राम पंचायतों में पांच-पांच समूहों का गठन किया गया। बताया कि खलकड़िया में आदर्श स्वयं सहायता समूह, उगता सूरज, ब्रह्मा, दीया बाती और सिद्धबाबा समूह का गठन किया गया। जबकि नरसिंहडांडा में मां भगवती, उन्नति, शिव शक्ति, गोलू देवता और मां भगवती स्वयं सहायता समूह बनाया गया। उन्होंने बताया कि समूह के संचालन के लिए दोनों ही ग्राम पंचायतों में कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी जीवन गिरी, कैलाश शर्मा, विमला खर्कवाल, राजेश पंत, विजय सिंह लडवाल, मुन्नी देवी, कविता देवी और त्रिलोक राम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।