Read in App


• Fri, 26 Jul 2024 12:40 pm IST


कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा का आज तीसरा दिन, आज देवप्रयाग पहुंचेगी यात्रा


कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा शुक्रवार को तीसरे दिन शिवपुरी से आगे रवाना हुई। यात्रा आज देवप्रयाग पहुंचेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने सेवादल का झंडा फहराकर आगे की पदयात्रा शुरू की।

केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा बचाओ पद यात्रा चौदह बीघा स्थित कबीर चौरा आश्रम से शिवपुरी के लिए रवाना हुई। यात्रा के रवाना होने से पहले श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिवपुरी जाते वक्त रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में शामिल लोगाें पर फूल बरसाकर स्वागत किया।