Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 16 May 2023 5:01 pm IST


यात्रा रूटों पर सफाई अभियान चला रही वन विभाग की टीम


पौड़ीः पर्यावरणीय जागरूकता को लेकर इन दिनों वन विभाग अभियान चलाए हुए है, जो 7 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत जहां स्कूलों में छात्र-छात्राओं को अपने पर्यावरण को लेकर अपनाई जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया जा रहा है, वहीं चारधाम यात्रा रूटों पर भी सफाई कर इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। अभियान का मकसद जीवनशैली में कुछ बदलाव कर हम पर्यावरणीय संतुलन में योगदान दे सकते हैं। इन दिनों वन महकमे के लिए जंगलों की आग पर नियंत्रण रखना पहली चुनौती है। इसी के साथ विभाग पर्यारणीय गतिविधियों में वन पंचायतों से लेकर स्कूलों और आम लोगों को जोड़ने का भी काम कर रहा है। डीएफओ सिविल केएन भारती ने बताया कि लाइफ स्टाइल फॉर इंन्वायरमेंट प्रोग्राम को रन किया गया है। सभी रेंजों में इसको लेकर पहले ही दिशा-निर्देश जारी है। जो भी गतिविधि होगी उसे ऑनलाइन बेवसाइड पर अपलोड भी किया जा रहा है।