Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 24 May 2022 4:15 pm IST


गैरसैंण पहुंचे बाबा विश्वनाथ एवं मां जगदीशिला, हुआ भव्य स्वागत


गैरसैंण पहुंचने पर सोमवार देर शाम बाबा विश्वनाथ एवं मां जगदीशिला डोली यात्रा का महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर स्वागत किया। गंगा माई मंदिर प्रांगण में डोली यात्रा का स्थानीय भक्त जनों ने दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी डोली यात्रा का निर्देशन कर रहे हैं। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, पूर्व दर्जाधारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गंगा पंवार, जर्नादन पुजारी, सुरेंद्र लाल, सुरेंद्र धीमन, धनी राम, बृजमोहन राज, डॉ. जेएन गैड़ी, विरेंद्र बिष्ट, रामचंद्र गौड़, दिवाकर गौड़, दिनेश गौड़, पृथ्वी बिष्ट, संजू बिष्ट, पूरन नेगी, कुसुमलता, सभासद राजेंद्र शाह, सरोज शाह, कुंवर खत्री, मुरली साह व मनीष मठपाल आदि मौजूद रहे। पूर्व काबीना मंत्री नैथानी ने बताया कि बाबा विश्वनाथ एवं जगदीशिला की 23वीं डोली यात्रा विश्व कल्याण के वास्ते एक माह के लिए उत्तराखंड भ्रमण पर है। मंगलवार सुबह डोली यात्रा ने गंगेश्वर घाट धुनारघाट में रात्रि विश्राम के बाद अपने अगले पडाव बधाण घाटी होते हुये रात्रि विश्राम के लिए देवाल की ओर कूच किया।