Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 13 Jul 2023 11:22 am IST


बारिश के कहर के बीच ऐसा है चारधाम यात्रा का हाल


बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन के चलते आज भी छिनका, बेनाकुली, पागलनाला व कंचनगंगा में बंद है। जिसके चलते करीब सात हजार यात्री रास्ते में फंसे हैं। यहां भारी बारिश के दौरान अचानक पहाड़ी से टनों मलबा खिसक कर हाईवे पर आ गया। जिससे हाईवे के दोनों ओर से यात्रा वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही शुरू तो हो गई, लेकिन जोखिम के साथ मलबा और  बोल्डर आने का भय बना हुआ है। यहां जगह-जगह पत्थर गिर रहे हैं। लगातार बारिश से यमुना नदी सहित सहायक नदी-नाले उफान पर हैं।