Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 20 Sep 2022 3:58 pm IST


हम शासन चलाने के लिए नहीं, विकास को सत्ता में आए: डॉ.कल्पना सैनी


नैनिताल (काशीपुर/सितारगंज) :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत यहां आयोजित चार विधानसभा क्षेत्रों के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि भाजपा का गठन ही समाज और देशसेवा के लिए हुआ है। भाजपा शासन करने के लिए नहीं बल्कि देश के विकास के लिए सत्ता में आई है।रुद्रपुर मार्ग पर स्थित एक रिजॉर्ट परिसर में विधानसभा जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर के शिक्षकों, पूर्व सैनिकों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अधिकारियों का प्रबुद्धजन सम्मेलन हुआ। भाजयुमो के गुंजन सुखीजा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. सैनी समेत पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, राम मेहरोत्रा ने शुभारंभ किया।डॉ. सैनी ने भाजपा का इतिहास बताया। विधायक चीमा ने पीएम नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां बताईं। जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने कहा कि सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम बताए।