Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 Aug 2022 5:56 pm IST


भाजपा नई टिहरी मंडल ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा


टिहरी : भाजपा नई टिहरी मंडल ने आजादी का अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। इससे पहले मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में तिरंगों का वितरण किया गया।बैठक का शुभारंभ टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर विधायक उपाध्याय ने कहा कि आजादी की 75वें अमृत महोत्सव के रूप में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजक और सभी मोर्चों के अध्यक्षों मंडल के सभी पदाधिकारीगण को हर बूथ पर घर-घर तिरंगा पहुंचाने का कार्य करें। ताकि तिरंगा लगाने का कार्यक्रम सफलता से पूरा किया जा सके। अन्य नेताओं ने कहा कि तिरंगे झंडे को उचित स्थान पर लगाया जाए। साथ ही किसी प्रकार की कोई कमी इस कार्यक्रम में न रहे। हर घर तिरंगा लहराने का संकल्प लेते हुए भागीरथी पैलेस बौराडी से ओपन मार्केट लोनिवि रोड़ होते हुए गणेश चौक बौराड़ी तक तिरंगा यात्रा निकाली।