Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 11 Sep 2022 5:30 pm IST

मनोरंजन

मशहूर रैपर क्रिस काबा को आखिर क्यों पुलिस ने मार दी गोली, जानें...


ब्रिटेन में अपने गानों से लोगों को धूमाने वाले स्टार क्रिस काबा को पुलिस ने 5 सितंबर को गोली मार दी। क्रिस के मौत की खबर सुनने के बाद से फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। चलिए जानते हैं आखिर पुलिस ने क्यों मारी गोली।

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार  5 सितंबर को पुलिस एक संदिग्ध शख्स की तलाश कर रहे थे। उस दौरान कैमरे ने क्रिस काबा की कार को गोलीबारी वाली कार बताया और स्पॉट किया। इसके बाद हथियारबंद पुलिस ने क्रिस की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। जहां पुलिस ने एक राउंड फायर किया। ऐसे में गाड़ी को क्रिस काबा चला रहे थे और तभी गोली लगने से उनकी मौत हो गई।

सड़क पर उतरे फैंस 
यूके में क्रिस काबा के समर्थन में उनके फैंस सड़कों पर उतर आए हैं। और पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

नहीं मिला कोई हथियार
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय क्रिस काबा के पास कोई भी हथियार नहीं मिला। बता दें कि, हाल ही में क्रिस काबा की सगाई करीमा वाइट से हुई थी और वह बहुत जल्द ही पिता बनने वाले थे।