Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Jun 2022 4:59 pm IST

नेशनल

सीएम हिमंत बिस्वा ने जताई चिंता, कहा- राज्य में 15 अगस्त तक रहता है बाढ़ का खतरा


मॉनसून का मौसम हर किसी के लिए सुहाना नहीं होता है। कई लोग ऐसे हैं जिन्हें बारिश की वजह से अपना घर तक छोड़ना पड़ता है। बारिश की वजह से आने वाले बाढ़ और भूस्खलन की तस्वीरें भयानक होती हैं। जिसके लिए बाढ़ क्षेत्र वाले राज्य के मंत्री चिंतित रहते हैं। जिसको लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी चिंता जताई है।

सीएम हिमंत बिस्वा ने कहा कि उनके राज्य के लिए 15 अप्रैल से 15 अगस्त तक का समय खतरनाक होता है। उन्होंने कहा अरूणाचल प्रदेश और भूटान में जब बारिश होगी तो उसकी वजह से यहां पर बाढ़ आने की संभावना बढ़ जाती है। फिलहाल स्थिति ठीक है, जबकि बाढ़ जुलाई के महीने तक दस्तक दे देती है।