Read in App


• Fri, 18 Dec 2020 1:32 pm IST


अगले चार पांच दिन शीतलहर करेगी बेहाल, रात का पारा और गिरेगा


देहरादून। राजधानी देहरादून सहित पूरे प्रदेश में शीतलहर अगले चार पांच दिन और बेहाल करेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलेगा और रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा। रात में पारा गिरने के कारण शीतलहर का प्रकोप रहेगा। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान कुछ बढ़ने के कारण शीत लहर से राहत मिलेगी। 

25 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम का मिजाज 24 दिसंबर को एक बार फिर बदलने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के अनुसार 24 से 26 दिसंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।