जौलजीबी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने पंजाब में पीएम मोदी के काफिले को बीच रास्ते में रोके जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कांग्रेस सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या कहा है।
जौलजीबी में मंडल अध्यक्ष गणेश चंद के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा भारतीय संघीय व्यवस्था के अनुसार देश के प्रधानमंत्री किसी पार्टी का नहीं ब्लकि पूरे देश का पीएम होता है। राज्य भम्रण के दौरान पीएम की सुरक्षा का पूरा जिम्मा प्रदेश सरकार का होता है। लेकिन चन्नी सरकार ने सुरक्षा तो दूर पीएम की यात्रा को ही बीच मार्ग में रोकने का कार्य किया है, जो बेहद शर्मशार करने वाला है। कहा जहां देश का मुखिया ही सुरक्षित नहीं है, वहां की जनता कैसे सुरक्षित हो सकती है। प्रदर्शन करने वालो में महामंत्री जगदीश परिहार, शक्ति केंद्र संयोजक पदमराज जोशी, ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष मुरली भट्ट,मंडल कार्यालय प्रभारी लक्ष्मण बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।