Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 17 Oct 2021 3:15 pm IST


राजनंदिनी परमार को जेईई एडवांस में सफलता


टिहरी- जाखणीधार ब्लॉक के कोट गांव निवासी राजनंदिनी परमार ने जेईई एडवांस में 915वीं रैंक हासिल की है। उनकी सफलता पर परिजनों ने खुशी व्यक्त की है। राजनंदिनी ने वर्ष 2020 में इंटरमीडिएट में भी सीबीएसई से टॉप किया था।

कोट गांव निवासी राजनंदिनी पुत्री रविंद्र परमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल से इंटरमीडिएट किया है। कक्षा छह तक पढ़ाई सरस्वती शिशु और विद्या मंदिर नई टिहरी से की है। तीन अक्तूबर को जेईई एडवांस परीक्षा हुई थी। उसका परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया।। इसमें राजनंदिनी ने ऑल इंडिया स्तर पर 915 वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई है।