Read in App


• Sun, 10 Jan 2021 2:28 pm IST


विश्व हिंदी दिवस आज, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई बड़े मंत्रियों ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं


भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व आज हिंदी दिवस मना रहा है। विश्व हिंदी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देशवासियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग हिंदी दिवस के उपलक्ष में हिंदी के संवर्धन और प्रचार-प्रसार का संकल्प लें। वहीं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल समेत उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने भी प्रदेशवासियों को  विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं एंव बधाई दी।


उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी बधाई


हिंदी हमारी सिर्फ मातृभाषा ही नहीं बल्कि हमारे लिए गौरव का प्रतीक है। यही वजह है कि आज पूरा विश्व विश्व हिंदी दिवस मना रहा है। वही विश्व हिंदी दिवस के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी  ट्वीट  के जरिए प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि हिंदी न केवल हमारी राष्ट्र भाषा ही नहीं बल्कि यह राष्ट्र की असिम्ता और गौरव का भी प्रतीक है। हिंदी पूरे विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा के रूप में अपनी पहचान रखती हैं। इसके साथ ही सीएम ने सभी से हिन्दी दिवस पर हिन्दी के संवर्धन और प्रचार.प्रसार का संकल्प लेने की बात कहीं। वहीं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और उच्च शिक्षा मंत्री ने भी प्रदेशवासियों को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी।


क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस


विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। हिंदी दिवस का उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है, लोगों को जागरूक करना है और हिन्दी को अंतरराष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिलाना है। बता दे कि प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था तबसे इस दिन को विश्व हिन्दी दिवसश् के रूप में मनाया जाता है। देश के पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को हर वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाए जाने की घोषणा की थी। जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने विदेश में 10 जनवरी 2006 को पहली बार विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया था।