Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Nov 2022 5:57 pm IST


पुरोला में धूमधाम से मनाई इंदिरा गांधी की जयंती


उत्तरकाशी : नगर पंचायत पुरोला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. इंदिरा गांधी की जंयती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए और देश के लिए दिए उनके योगदान को याद किया।शनिवार को पुरोला में इन्दिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के कार्यकर्तओं ने एक गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए देशहित में जनविकास को लेकर एकजुट रहने का संकल्प लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजी राणा व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला शाशक्तिकरण की एक मिशाल रही इंदिरा गांधी देश की आयरन लेडी थी जिन्होंने इतने बड़े लोकतंत्र के देश की बागडोर संभाली व देश को विकास के नए आयामों तक पंहुचाने का काम किया।