Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 18 Sep 2022 11:00 am IST

नेशनल

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विशाल एस्टेरॉयड, ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से भी लगभग 210 मीटर बड़ा है आकार...


पृथ्वी के करीब से आज एक विशाल एस्टेरॉयड गुजरेगा। यह ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से भी लगभग 210 मीटर बड़ा है। 

नासा की प्रयोगशाला जेपीएल के मुताबिक, ‘2005 आरएक्स3’ नामक एस्टेरॉयड 62,820 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है। स्पेस एजेंसी ने बताया कि, ये एस्टेरॉयड करीब 17 साल यानि 2005 में पहले पृथ्वी के करीब से गुजरा था। तब से लेकर अब तक नासा की जेट प्रोपल्जन लैबोरेटरी इस पर नजर बनाए हुए है।

नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि, ‘आरएक्स3’ अगली बार मार्च 2036 में धरती के पास से गुजरेगा। नासा ने 10 सितंबर को चेतावनी जारी कर बताया था कि, इस महीने एक हफ्ते में चार एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब आएंगे। इनमें से एक ‘2005 आरएक्स3’ है।