Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 19 Jan 2022 11:56 am IST


शस्त्र समय पर नही किए जमा तो लाइसेंस होगा निरस्त


देहरादून: चुनाव आचार संहिता के बावजूद कई व्यक्ति अपने शस्त्र जमा करवाने को तैयार नहीं हैं। पुलिस अंतिम नोटिस देने के बाद भी शस्त्र जमा नहीं कराने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति करेगी। प्रदेश में अब तक 56,582 शस्त्रों में से 35,551 ही जमा हो पाए हैं। करीब 38 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्होंने अब तक शस्त्र जमा नहीं करवाए हैं। वहीं जिले में करीब नौ हजार व्यक्तियों के पास शस्त्र हैं, जिनमें से छह हजार के करीब व्यक्तियों ने शस्त्र जमा करवा दिए हैं। एसएसपी की ओर से सभी थानाध्यक्ष को आदेश जारी किए गए हैं कि ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार की जाए, जिन्होंने अब तक अपने शस्त्र जमा नहीं करवाए हैं। एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि जो लोग समय पर अपने शस्त्र जमा नहीं करवाएंगे, उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। बुधवार से शस्त्र जमा नहीं कराने वाले व्यक्तियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बावजूद भी यदि वह अपने शस्त्र जमा नहीं करवाते हैं तो लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।