Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 25 Feb 2023 7:00 pm IST

नेशनल

कंबोडिया में इंसानों में बढ़ा इन्फ्लूएंजा बर्ड फ़्लू का खतरा, WHO ने जताई चिंता...


दक्षिण पूर्व कंबोडिया के प्री वेंग प्रांत में 11 साल की लड़की की मौत के बाद उसके पिता भी एच5एन1 मानव एवियन इन्फ्लूएंजा संक्रमित पाए गए हैं। 

इधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एच5एन1 मानव एवियन इन्फ्लूएंजा बर्ड फ़्लू को लेकर चिंता जाहिर की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि, लड़की के पिता की रिपोर्ट आने के बाद एच5एन1 मानव एवियन इन्फ्लूएंजा के मानव-से-मानव संचरण की आशंका बढ़ गई है। 
कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दक्षिण पूर्व कंबोडिया के प्री वेंग प्रांत की 11 वर्षीय लड़की में 16 फरवरी को बुखार, खांसी और गले में खराश के लक्षण मिले थे।

जिसके बाद बुधवार को H5N1 बर्ड फ्लू वायरस के कारण उसकी मौत हो गई थी। 
डब्ल्यूएचओ ने इस पर चिंता जाहिर की है। संगठन ने कहा कि वह कंबोडियाई अधिकारियों के साथ इस स्थिति को लेकर निकट संपर्क में है। संगठन ने कहा कि, मनुष्यों को शायद ही कभी बर्ड फ्लू होता है। हालांकि अगर ऐसा होता है तो इसका कारण आमतौर पर संक्रमित पक्षियों के सीधे संपर्क में आना है।