Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 14 Mar 2022 11:05 am IST


आकर्षक गीतों से माहौल हुआ होलीमय


रुद्रप्रयाग: कलश लोक संस्कृति चैरिटेबिल ट्रस्ट रुद्रप्रयाग द्वारा बीते वर्षो की तरह इस बार भी मुख्यालय में बैठकी होली का आयोजन शुरू कर दिया गया। मुख्यालय के साथ ही जिले के अनेक कस्बों में संस्था बैठकी होली का आयोजन करेगी। इस मौके पर होली के सुंदर और आकर्षक गीतों पर माहौल होलीमय बन गया। कलश संस्था के संयोजक ओम प्रकाश सेमवाल के नेतृत्व में शनिवार को महादेव मौहल्ला स्थित महादेव मंदिर परिसर में होली के आगमन बैठकी होली का आयोजन किया गया। यहां मौजूद लोगों ने शानदार होली के गीतों से माहौल  रंगीन बना दिया। होली गीत सिद्धी को दाता बिघ्न विनाशन, पनिया भरन मत जा गुजरिया, कैल बांधनी चीर, ब्युंणली फ्यूलड़ी तोड़ल्यां बुरांस सजोळ्यूं मा सजिगेनी फूल दगड़्या होरी अयीं च, ऐगे राधा होरी को त्योहार सहित कई गीतों की प्रस्तुतियों पर लोग झूमते रहे। कलश द्वारा होली के मौके पर निरंतर बैठकी होली के आयोजनों की लोगों ने जमकर प्रशंसा की।