Read in App


• Fri, 15 Mar 2024 11:51 am IST


लावारिश जानवरों से परेशान मंडलसेरा के लोगों ने किया प्रदर्शन


बागेश्वर ।  लावारिश जानवर मंडलसेरा के लोगों के लिए परेशान का सबब बने हुए हैं। जानवर उनकी रबी की फसल के साथ शाकभाजी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जानवरों से परेशान किसानों का सब्र का बांध टूटने लगा है। उन्होंने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। मंडलसेरा के लोग गुरुवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लावारिश जानवरों से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। हजारों रुपये खर्च कर उन्होंने रबी की फसल की बुआई की। जिस खेत से वह सालभर का राशन उगाते थे, आज यहां से एक भी अन्न का दाना नहीं मिल रहा है। सब जानवर चट कर रहे हैं। उनके द्वारा की की गई ताबरड़ को वाहनों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने जिलाधिकरी से खेतों का मौका मुआयना कर समस्या के समाधान की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आवारा जनवरों के साथ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।