Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 15 Feb 2023 5:35 pm IST


जल संस्थान के अंशकालिक मजूदरों ने जिला मुख्यालय में किया प्रदर्शन


बागेश्वर : लंबित मांगों को लेकर जल संस्थान के अंशकालिक मजूदरों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। न्यूनतम वेतनमान नहीं दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। वक्ताओं ने कहा कि उन्हें डेढ़ साल से बढ़ोत्तरी राशि नहीं मिली है। इस कारण वह खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।संगठन से जुड़े लोग बुधवार को नुमाईशखेत मैदान में पहुंचे। यहां जोरदार के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने सितंबर 2021 में उनके वेतनमान में एक हजार रुपये बढ़ोत्तरी की थी, लेकिन उन्हें अभी तक इसका लाभ नहीं मिला है। इसके लिए कई बार ज्ञापन दे दिया है। संगठन न्यूनतम वेतनमान देने की मांग लगातार कर रहा है, लेकिन विभाग के कानूं जूं तक नहीं रेंग रही है। जो मानदेय उन्हें मिल रहा है वह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। उन्होंने जल्द मानदेय में बढ़ोत्तरी करने की मांग की है। इसे अलावा आय-व्यय का हिसाब भी बैठक में रखा गया। इसमें बताया कि संगठ के लिए 45 हजार 385 की राशि जमा हुई और इसके सापेक्ष 43435 रुपया खर्च हुआ है। इस मौके पर संयोजक विशन दत्त भट्ट, सुरेश लोबियाल अध्यक्ष, कुंदन सिंह, नंदकिशोर जोशी, प्रेम सिंह, ललित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।