Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 9 Nov 2022 6:00 am IST


आज कई राशियों के जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़िए अपना राशिफल


हिंदू पंचांग के अनुसार आज 9 नवम्बर, बुधवार को अगहन मास प्रारम्भ हो जाएगा। राशिफल में बताया गया है कि आज बुधवार का दिन अधिकांश राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। वहीं कुछ राशियों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा। लेकिन कुछ राशियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पंचांग के अनुसार राहुकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा, वहीं दिशाशूल उत्तर होगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए बुधवार का दिन।

मेष
आर्थिक योजना साकार होगी। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृषभ
बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क
जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कष्टदायी हो सकती है।

सिंह
किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक
पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु
गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ
व्यस्तता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन
जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।