Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 13 Aug 2023 9:30 am IST


नरभक्षी मां नंदिता के कर्मों की सजा भुगत रहा बेटा ‘टीटू’, जानिए क्या है वजह !



कहते हैं कि कई बार माता-पिता के कर्मों की सजा बच्चों को भुगतनी पड़ती है। इंसानों में ऐसे बहुत से उदाहरण दिख भी जाते हैं, पर जानवरों में ऐसी दर्द की दास्तां शायद ही कभी सुनने को मिले। लेकिन अल्मोड़ा चिड़ियाघर में कैद गुलदार टीटू की कहानी पढ़कर आप कहेंगे, इसका क्या दोष था। टीटू की मां नंदिता नरभक्षी थी।14 साल पहले इसी चिड़ियाघर में टीटू को जन्म देने के कुछ समय बाद नंदिता की मौत हो गई थी।  टीटू का ननिहाल गढ़वाल में है। वन विभाग के कर्मचारी बताते हैं, साल 2008-09 में उसकी मां नंदिता का गढ़वाल क्षेत्र में आतंक था। आए दिन लोगों पर हमला करने के अलावा उसने कुछ लोगों को मौत के घाट भी उतार दिया।
इसके बाद नंदिता को आदमखोर घोषित कर दिया गया और उसे कैद करना जरूरी हो गया। साल 2009 में उसे किसी तरह कैद कर अल्मोड़ा चिड़ियाघर लाया गया। जब नंदिता को यहां लाया गया तब वह घायल होने के साथ गर्भवती भी थी। यहां आने के कुछ समय बाद ही घायल नंदिता ने टीटू को जन्म दिया। लेकिन करीब एक माह बाद उसकी मौत हो गई। तब से टीटू उसके कर्मों की सजा भुगत रहा है।