Read in App


• Mon, 20 Nov 2023 4:00 pm IST


नैनीताल में ठंड में इजाफा, हल्की धूप के दर्शन ने दी राहत


नैनीताल में बीते कुछ दिनों सामान्य चल रहे मौसम के बाद आज को नगर की ठंड में इजाफा हुआ। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। कुछ देर बाद बादल छंटने से हल्की धूप खिली। वहीं, रविवार को भी नैनीताल में ठंड थी। दिन में भी अधिकतर बादल छाए रहे। इससे धूप के दर्शन कम हुए।रविवार की शाम से ठंड में खासा इजाफा हो गया। यहां घूमने आए सैलानी गर्म कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए। विभिन्न स्थानों पर लोग आग सेंकते नजर आए। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से विश्वकप क्रिकेट के फाइनल मैच के प्रसारण के दौरान शाम और रात में अलाव की भी व्यवस्था की गई थी।