Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Mar 2022 3:39 pm IST

राजनीति

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने दिया पद से इस्तीफा


बागेश्वर: विधानसभा चुनाव में जिले की दोनों सीटों पर हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफा देने का दौर शुरू हो गया है। नगर अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने भी अपने पद से इस्तीफा देते हुए राजनीति से भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। वहीं, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन, प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या और प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर को भेजे इस्तीफे में कवि जोशी ने कहा कि वह हमेशा से दबे और पिछड़े लोगों की लड़ाई लड़ना चाहते थे लेकिन अब संगठन के माध्यम से इसे जारी नहीं रख सकेंगे। कहा कि कांग्रेस की हार के बाद उनके मन में कई सवाल हैं, जिनका मंथन करने के बाद वह पद और राजनीति से दूर होने पर मजबूर हुए हैं।