Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 12 Aug 2021 6:38 pm IST


मुख्य वन संरक्षक ने वन विभाग की परियोजनाओं का किया निरीक्षण


उत्तराखंड के मुख्य वन संरक्षक राजीव भरतरी खटीमा पहुंचे। उन्होंने खटीमा के सुरई समेत कई वन रेंजों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग की वन क्षेत्रों में प्रस्तावित आगामी परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं मुख्य वन संरक्षक राजीव भरतरी ने कहा कि खटीमा वन रेंज के चकरपुर क्षेत्र में मॉर्डन क्रू स्टेशन खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग की ओर से प्रदेश के सभी डिवीजन में मॉडर्न क्रू स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। खटीमा वन रेंज के चकरपुर क्षेत्र में मॉर्डन क्रू स्टेशन बनाने के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है।