Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 17 Oct 2021 2:42 pm IST


वाहन चोरी मामले में लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज


उत्तरकाशी- चिन्यालीसौड़ प्रखंड में बुधवार रात एक वाहन चोरी हो गया। काफी खोजबीन के बाद वाहन दिवारीखौल के पास सड़क पर खड़ा मिला। वाहन स्वामी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम मथाली सड़क से बुधवार रात अज्ञात लोगों ने मैक्स वाहन चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह चालक गिरबीर सिंह को जब वाहन सड़क पर नहीं मिला तो आननफानन में वाहन के स्वामी डबल सिंह राणा को घटना की जानकारी दी।