Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 13 Jul 2022 2:30 pm IST

मनोरंजन

कार्तिक और नुसरत ने “प्यार का पंचनामा 2” की स्टार कास्ट के साथ की पार्टी, देखें तस्वीरें


कात्रिक आर्यन इन दिनों पार्टी मोड में नजर आ रहे हैं। इससे पहले एक्टर को एक रोलिंग स्टोन्स म्यूजिक कांस्रट में देखा गया था और अब हम उनकी एक और पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं। कार्तिक को अपने प्यार का पंचनामा 2 की को-स्टार इशिता राज शर्मा का जन्मदिन मनाते देखा गया। इस अवसर पर उन्हें नुसरत भरुचा, सनी सिंह, ओंकार कपूर, इशिता राज शर्मा और सोनाली सहगल सहित अपनी प्यार का पंचनामा 2 टीम के साथ फिर से मिलते हुए देखा।

इशिता के जन्मदिन की पार्टी से कई लोगों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें और क्लिप शेयर की हैं। एक वीडियो में कार्तिक ने खुद को 'सोशल मीडिया मैनेजर' बताया। नुसरत द्वारा अपनी इंस्टा स्टोरीज पर पोस्ट की गई तस्वीरों में, हम उन सभी को कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस के साथ देख सकते हैं।