Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 5 Aug 2022 4:30 pm IST


दिल्ली में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 2202 संक्रमित मिले


देश में पिछले 24 घंटे में 20,551 नए केस आए, 21,595 संक्रमित ठीक हुए। जबकि 47 मरीजों की मौत हो गई है। नए केस आने के बाद देश में एक्टिव केस 1,35,364 दर्ज किए गए। सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में दर्ज किए गए। 

गुरुवार को राजधानी में 2202 नए केस मिले, 4 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 1862 नए पॉजिटिव केस मिले, जबकि 7 मरीजों की मौत हुई।