Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 13 Nov 2022 9:00 am IST

नेशनल

बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु जाएंगी राष्ट्रपति, ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में करेंगी शिरकत


राष्ट्रपति मुर्मू  बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु जाएंगी। जहां वो एक कार्यक्रम में भाग लेंगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इसकी जानकारी दी। 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, झारखंड के खूंटी जिले स्थित भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक गांव उलिहातु में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को दूसरे जनजातीय गौरव दिवस पर एक कार्यक्रम में भाग लेंगी। 

बता दें कि, केंद्र ने आदिवासी नेता की जयंती मनाने और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के लिए पिछले साल 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ घोषित किया था।