Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 23 Apr 2022 6:20 pm IST

राजनीति

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग, चार पदाधिकारियों की जिम्मेदारी यथावत


महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा के निर्देश पर उत्तराखंड प्रभारी परमिंदर कौर ने प्रदेश अध्यक्ष समेत चार वरिष्ठ उपाध्यक्षों के पद को यथावत रखते हुए महिला कांग्रेस कार्यकारिणी भंग कर दिया है. इसके साथ ही महिला कांग्रेस ने जानकारी दी कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव से प्राप्त पत्र के बाद प्रदेश अध्यक्ष व चार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद को यथावत रखते हुए सभी प्रदेश, जिला, नगर व ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जाएगा. ज्योति रौतेला ने कहा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी महिलाएं एकजुट होकर संगठन के लिए काम करेंगी. अगर महिलाएं ठान ले तो बहुत से परिवर्तन समाज में आ सकते हैं।